सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक की
Maharajganj News - महराजगंज में 9 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दीवानी न्यायालय में नौ सितम्बर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इस दौरान सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर जिम्मेदारों को निर्देशित किया। कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सभी वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिला जज/नोडल अधिकारी फूलचन्द्र कुशवाहा, अपर जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार जाटव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह, सिविल जज दीपक कुमार सिंह, अपर सिविज जज अमित कुमार मौर्य, अपर सिविल जज विपाशा घनगोरिया, अपर सिविल जज विभा सिंह, अपर सिविल जज नेहा सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




