Maharajganj News: नौतनवा रेलवे अंडरपास से एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से मची सनसनी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: सोमवार को नौतनवा कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राकेश भारती के रूप में हुई है। उसकी मौत गंभीर चोटों के कारण हुई लगती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या है या दुर्घटना।

नौतनवा रेलवे अंडरपास से एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से मची सनसनी

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास सोमवार को एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े शव की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजन भी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे। मृत व्यक्ति की हत्या की गई है या फिर हादसा? मामले की जांच के लिए पुलिस टीम जुट गई है। घटना के बाद से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के गांव बरवा भोज निवासी करीब 50 वर्षीय राकेश भारती के रूप में हुई है।

वह कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। रेलवे अंडरपास के निकट उसका शव पड़ा हुआ था। नौतनवा से गोरखपुर जा रही ट्रेन में गांव की एक महिला की नजर उस पर पड़ी और उसने उसकी पहचान करने पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । देखते-देखते घटनास्थल पर भारी फिर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची। मृतक व्यक्ति के शव की जांच पड़ताल के दौरान उसके सर में लगी गंभीर चोट से मौत की वजह सामने आ रही है। हालांकि उसके सर में गंभीर चोट लगी कैसे? इसकी जांच के लिए पुलिस जुटी हुई है। मृतक पारिवारिक विवाद के कारण अपने घर से अलग गांव में रह रहा था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या फिर दुर्घटना का?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।