नहर में मिला अज्ञात युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

Feb 10, 2026 10:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज में देवरिया शाखा नहर में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है और अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के देवरिया शाखा नहर में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव भैंसा पुल के पास नहर में दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पहचान कराने के प्रयास मे लगी है। सूचना पर भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों को शव की जानकारी भेजते हुए गुमशुदगी दर्ज मामलों से मिलान शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।