अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Maharajganj News - महराजगंज के सेमरा चन्द्रौली गांव में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान के लिए शव को तीन दिन मोर्चरी में रखा जाएगा।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चन्द्रौली गांव में बड़ी नहर के किनारे खेत में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान से सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम भी घटनास्थल का मुआयना कर कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर पटरी से लाकर खेत में जलाने का प्रयास किया गया है। पंचनामा के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी।
पहचान के लिए शव को तीन दिन मोर्चरी में रखा जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की सुबह जब वे नहर पटरी की ओर गए थे तो वहां बसवार गांव निवासी राजाराम के खेत में महिला की अधजली लाश देख ग्राम प्रधान सचिन कुमार सिंह को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने फौरन श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एडिशनल एसपी सिद्धार्थ व सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम भी पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लिया और कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए।पैर में बिछिया व पायल होने से महिला के विवाहित होने की आशंकापुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। उसका चेहरा, हाथ व शरीर बुरी तरह जला हुआ है। इससे पहचान करना मुश्किल है। पैर में बिछिया व पायल मिलने से महिला के विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है।फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए साक्ष्य :घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। आसपास के थानों से भी संपर्क कर महिला के हुलिए की जानकारी भेजकर पता लगाने को कहा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस :प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के चौराहों, किरायेदारों व ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। साथ ही अन्य थानों व जिलों को भी सूचना भेज दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि अज्ञात महिला के शव का शिनाख्त कराने का ही प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त नहीं होने पर 3 दिन डेड बॉडी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखी जाएगी। उसके बाद ही पोस्टमार्टम होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


