अरविंद हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, शरीर पर मिले 13 गंभीर जख्म
Maharajganj News - महराजगंज में अरविंद चौधरी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद की मौत चोटों के कारण हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। शव का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर टोला फुलवरिया क्षेत्र में अरविंद चौधरी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने भारी सुरक्षा के बीच बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया। अरविन्द की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मौत की वजह चोट बताई जा रही है। शरीर पर गंभीर जख्म के 13 निशान मिले हैं।परिजनों का आरोप है कि बेरहमी से मारपीट कर अरविन्द की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर, चेहरे, शरीर के उपरी हिस्से व कपड़ों पर खून के धब्बे व धूल के कण मिले हैं। नाक से खून आ रहा था।
माथे के मध्य के बाई ओर चोट के निशान थे। यह सिर के बाई ओर तक फैला था। चेहरे के बाई ओर आंख के नीचे व दाहिनी ओर माथे पर घाव था। चेहरे के दाहिनी ओर, छाती के सामने, बाई कलाई के उपरी हिस्से, बाएं कोहनी के जोड़ के उपरी भाग, बाएं घुटने के जोड़ के ठीक उपर, बाएं जांघ के निचले हिस्से पर खरोंच के निशान मिले हैं। दाहिने घुटने के जोड़ पर भी कई खरोंच मिले हैं।दाहिनी ओर पेट के मध्य भाग पर भी खरोंच का घाव मिला है। मस्तिष्क की झिल्लियों व दिमाग में खून के थक्के पाए गए हैं। कमर, पेट और जांघों पर भी कई जगह सूजन व खरोंच के निशान पाए गए हैं। वहीं दाहिने पैर के निचले हिस्से में गंभीर चोट के साथ अंदर खून का थक्का मिला है। दोनों हड्डियों के टूटने की पुष्टि हुई है। परिजनों का आरोप है कि बेरहमी से मारपीट कर हत्या की गई है। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह चोट है। कई बिन्दुओं पर जांच-पड़ताल चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


