Municipal Employees Protest for Regularization and 21 Demands in Maharajganj नियमित करते समेत 21 मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMunicipal Employees Protest for Regularization and 21 Demands in Maharajganj

नियमित करते समेत 21 मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Maharajganj News - महराजगंज में नगर पालिका के कर्मचारियों ने नियमितिकरण और 21 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे 28 फरवरी को लखनऊ में...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 31 Dec 2024 01:20 AM
share Share
Follow Us on
नियमित करते समेत 21 मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज, निज संवाददाता। नगर पालिका महराजगंज के कर्मचारियों ने सोमवार को नियमितिकरण सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि मांगों पर पहल नहीं होने पर 28 फरवरी को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सीएम को संबोधित मांग पत्र ईओ आलोक कुमार को सौंपा।

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों को अब तक परमानेंट नहीं किया गया। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय के नाम पर शोषण किया जा रहा है। दस हजार में कार्य लिया जा रहा है। जबकि इसी कार्य के लिए नियमित कर्मचारियों को 30 हजार से लेकर 50 हजार मिल रहा है। उन्होंने आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को समायोजित होने तक इन कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया गया।

कर्मचारियों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त कर वर्षों से कार्य कर रहे आउटसोर्सिंक कर्मचारियों को समायोजित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, दिसंबर 2001 तक के सभी दैनिक, वर्कचार्ज एवं संविदा कर्मचारियों को विनियमितिकरण का आदेश जारी करने,वेतन विसंगति को दूर करने, सामूहिक बीमा पालिसी लागू करने, कंप्यूटर आपरेटर्स का पद सृजित कर उन्हें नियमित करने, निकायों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से हर माह जीवित प्रमाण पत्र लेना बंद करने, राज्य वित्त आयोग बजट को बढ़ाने और माली का पदनाम बदलकर उपवन रक्षक पदनाम देने सहित 21 सूत्रीय मांगों पर त्वरित पहल करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के शाखा अध्यक्ष तुलसी, महामंत्री मानिकचंद, चंद्रिका, उमाशंकर, कैलाश गोंड़, विजय, राजेश, मुकेश कुमार और श्रीराम सहित अधिक संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।