Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMP Jaymangal Kannaujia Meets CM Yogi Adityanath to Address Water and Infrastructure Issues in Maharajganj
घुघली नपं सीमा विस्तार को लेकर सीएम से मिले सदर विधायक

घुघली नपं सीमा विस्तार को लेकर सीएम से मिले सदर विधायक

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को

Dec 17, 2025 10:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कहा कि जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायत घुघली में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आज भी नगरवासियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बढ़ती आबादी और सीमित संसाधनों के कारण लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत घुघली के सीमा विस्तार की आवश्यकता पर भी बल देते हुए कहा कि सीमा विस्तार से नगर के समुचित विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। इसी क्रम में सदर विधायक ने फरेंदा मार्ग एनएच-730 पर पकड़ी चौराहे से पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित केएमसी मेडिकल कॉलेज तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि इस मार्ग के फोरलेन होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि मेडिकल कॉलेज, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और आमजन को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग निर्माण अधर में लटका है। विधायक ने बताया कि समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।