ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजप्रतिबंध से पहले बाजारों में चहल-पहल, खरीददारी में जुटे रहे लोग

प्रतिबंध से पहले बाजारों में चहल-पहल, खरीददारी में जुटे रहे लोग

शुक्रवार की रात दस बजे से तीन दिनों के लिए प्रतिबंध की खबर मिलते ही एक बार फिर लोग जरूरी सामान सहेजने में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह यह खबर आम होने पर सब्जी मंडियों व दुकानों पर रोज की अपेक्षा अधिक...

प्रतिबंध से पहले बाजारों में चहल-पहल, खरीददारी में जुटे रहे लोग
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजFri, 10 Jul 2020 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार की रात दस बजे से तीन दिनों के लिए प्रतिबंध की खबर मिलते ही एक बार फिर लोग जरूरी सामान सहेजने में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह यह खबर आम होने पर सब्जी मंडियों व दुकानों पर रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। हालांकि सुबह बारिश होने के कारण कम ही लोग निकले, लेकिन मौसम साफ होते ही दोपहर से खरीदारी में तेजी आई। प्रतिबंध होने की सूचना मिलते ही फुटकर दुकानदारों ने थोक दुकानदारों से एडवांस में सामान मंगाना शुरू कर दिया। वहीं आम लोग भी सामानों की खरीददारी कर स्टोर करने में जुट गए। हालांकि हर बार की तरह इस बार के अफरा तफरी की स्थिति नहीं रही। लोगों ने सामान्य तरीके से सब्जी, किराना सामान की खरीददारी की। महराजगंज के अलावा आसपास के गावों की कपड़ा, किराना, चाय, मिठाई, आटोमोबाइल, मोबाइल, बिल्डिंग मैटेरियल आदि की दुकानें खुली रहीं। कोतवाली के सामने, मऊपाकड़, जिला मुख्यालय, नगर चौकी के पास स्थित कुछ दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंस को भूल गए। एक दुकानदार ने बताया कि गुरुवार को ही संकेत मिल गया था कि प्रतिबंध होने वाला है। ऐसे में एडवांस माल मंगा लिया गया। निचलौल संवाद के अनुसार सब्जी की दुकानों पर सामान्य से अधिक भीड़ रही। बारिश के कारण लोग घरों से कम निकले। तीन दिन के प्रतिबंध की घोषण का दुकानों पर खास असर नहीं दिखा। झनझनपुर संवाद के अनुसार रोज की तरह ही दुकानों पर सामान्य भीड़ रही। लक्ष्मीपुर संवाद के अनुसार लक्ष्मीपुर व मोहनापुर में पहले की तरह सब्जी, फल, किराना की दुकान खुली रही। ग्राहक भी पहले की तरह सामान्य ही नजर आए। कहीं भी अफरा तफरी नहीं रहा। प्रतिबंध की घोषणा का कुछ खास असर नहीं दिखा। नौतनवा संवाद के अनुसार बारिश के कारण दुकानों पर ग्राहक कम नजर आए। घुघली संवाद के अनुसार घुघली में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकानें बंद रहीं।

प्रतिबंध को लेकर सख्त रहेगा प्रशासन का रुख

महराजगंज। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने से प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। तीन दिनों तक प्रतिबंध में गैर जरूरी कार्य के निकलने पर पुलिस व प्रशासन सख्ती से निपटेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी। जगह-जगह चेक प्वाइंटर रहेगा। गस्त भी तेज होगा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर केस दर्ज करने के साथ जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि प्रतिबंध शुक्रवार की रात दस बजे से शुरू होकर 13 जुलाई को सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस अवधि में जिले के सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लेकिन आवश्यक सेवाएं स्वास्थ्य, चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें