मातृ दिवस पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने नम कर दीं आंखें

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शास्त्रीनगर स्थित द पैरामाउंट एकेडमी में मातृ दिवस समारोह का आयोजन

मातृ दिवस पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने नम कर दीं आंखें

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शास्त्रीनगर स्थित द पैरामाउंट एकेडमी में मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जूही सिंह, डॉ. नेहा यादव, डॉ. अफीफा अफिया, पद्मावती मिश्रा, आशा यादव व प्रधानाचार्या नेहा सिंहानिया ने किया। बच्चों ने मां की ममता, त्याग व प्रेम को समर्पित गीत, कविता, नृत्य व नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान नन्हे बच्चों ने मां की महिमा को मंच पर जीवंत कर दिया। सबसे भावुक क्षण तब आया जब बच्चों ने अपनी माताओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, उन्हें तिलक लगाया और हाथों से बने शुभकामना कार्ड भेंट किए। यह दृश्य देखकर सभागार में मौजूद कई अभिभावकों की आंखें नम हो गईं। वहीं माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Voice of UP

अतिथियों के विचार

अतिथियों ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। उन्होंने कहा कि संस्कारित बच्चों के निर्माण में मां की भूमिका सबसे अहम होती है। प्रधानाचार्या नेहा सिंहानिया ने कहा कि बच्चों के जीवन में मां का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने बच्चों को सदैव माता-पिता का सम्मान करने और उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व बड़ी संख्या में माताएं मौजूद रहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मातृ दिवस समारोह कब आयोजित किया गया?
मातृ दिवस समारोह शास्त्रीनगर स्थित द पैरामाउंट एकेडमी में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।