बाढ़ से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, हर विभाग से मांगा फ्लड मैनेजमेंट प्लान

May 07, 2026 01:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मानसून की संभावित दस्तक को देखते हुए जिला प्रशासन ने

बाढ़ से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, हर विभाग से मांगा फ्लड मैनेजमेंट प्लान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मानसून की संभावित दस्तक को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। आपदा के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को 10 मई तक बाढ़ प्रबंधन कार्ययोजना सौंपने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने दो टूक में चेताया है कि यदि कोई विभाग डेडलाइन चूकता है, तो उसकी सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने निर्देश जारी किया है कि सभी विभाग फ्लड मिनिमम प्रिपेयर्डनेस स्टैंडर्ड्स (एफएमपीएस) व रिलीफ सेंटर प्रिपेयर्डनेस स्टैंडर्ड्स (आरसीपीएस) के तहत अपनी तैयारियों का विस्तृत खाका तैयार करेंगे।

इसमें बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सटीक पहचान, संवेदनशील आबादी का डेटाबेस, सुरक्षित निकासी मार्ग व राहत शिविरों की व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।