Maharajganj News: पांच दिन से चरमराया मोबाइल नेटवर्क, सीमावर्ती बाजारों में कारोबार बेहाल

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: ठूठीबारी समेत सीमा से सटे क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था बदहाल है। एयरटेल, जियो और बीएसएनएल उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ गई हैं। नेटवर्क बाधित होने से कारोबार और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ता समाधान की मांग कर रहे हैं।

Maharajganj News: पांच दिन से चरमराया मोबाइल नेटवर्क, सीमावर्ती बाजारों में कारोबार बेहाल

Maharajganj News: ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था बदहाल होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठूठीबारी समेत सीमा से सटे बरगदवा, परसा मलिक, लक्ष्मीपुर खुर्द, झुलनीपुर आदि बाजारों में नेटवर्क की समस्या का असर आम जनजीवन के साथ कारोबार पर भी पड़ रहा है। मोबाइल पर कॉल करना हो या इंटरनेट के जरिए लेनदेन, लोगों को बार-बार नेटवर्क बाधित होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

नेटवर्क संकट की स्थिति

लोगों के मुताबिक एयरटेल और जियो के करीब दो तिहाई उपभोक्ता नेटवर्क संकट से प्रभावित हैं, जबकि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या अब नाम मात्र रह गई है। नेटवर्क की खराब स्थिति के चलते मोबाइल इंटरनेट आधारित सेवाओं पर निर्भर व्यापारियों और ग्राहकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई दुकानों पर ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल ट्रांजेक्शन सुचारू ढंग से नहीं हो पा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा के कारोबार और आवश्यक कार्यों के लिए मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर हैं। नेटवर्क कमजोर होने पर लोग जरूरी कॉल करने के लिए खुले स्थानों या ऊंची जगहों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

समाधान की मांग

वहीं, नेपाल सीमा से सटे इलाकों में कुछ लोग काम चलाने के लिए नेपाली मोबाइल नेटवर्क का सहारा ले रहे हैं। उपभोक्ता, अजय शंकर सिंह, संदीप निगम, विष्णु मद्धेशिया, धर्मेंद्र जायसवाल, सजन लाल निगम, प्रदीप निगम, अवशेष निगम, संजय साहनी, रामराज यादव, राम नारायण सिंह, अजीत यादव, अरुण थापा, ओम प्रकाश गुप्त और कुलदीप निगम आदि ने बताया कि करीब पांच दिनों से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इससे कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इन लोगों ने समाधान की मांग की है।

प्रश्न और उत्तर

✦इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या कब से है?−
यह समस्या पिछले पांच दिनों से बनी हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: पांच दिन से चरमराया मोबाइल नेटवर्क, सीमावर्ती बाजारों में कारोबार बेहाल