Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMLA Sports Competition Launched in Maharajganj to Promote Youth Fitness
विधायक खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विधायक खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सिसवा

Dec 10, 2025 10:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सिसवा विधान सभा क्षेत्र के बापू शताब्दी इंटर कॉलेज के मैदान में विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन विधायक प्रेम सागर पटेल ने किया। स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विधायक ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य है, इसलिये इनको फिट रखने के लिये सरकार सांसद खेल स्पर्धा के बाद अब विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इससे युवा स्वस्थ रहेंगे और अच्छे समाज का निर्माण कर सकेंगे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सिसवा राकेश पटेल ने कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्पर्धा की शुरुआत मुख्य अथिति द्वारा 100 मी दौड़ को क्लेपर बजाकर कर किया, जिसमे जयसिंह शर्मा प्रथम, ओमप्रकाश यादव द्वितीय तथा मो यूसुफ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सीनियर बालक 200 मीटर में अरविन्द प्रथम, कामरान द्वितीय, 400 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में संग्राम निषाद प्रथम, करण गौतम द्वितीय, वालीबाल सब जूनियर बालिका वर्ग में पोखरभिंडा विजेता, सीनियर में ग्रीन माउन्ट अकेडमी इटहिया विजेता, कब्बड्डी सीनियर बालिका वर्ग में राष्ट्रीय इंका बॉली विजेता और इंका जहदा उपविजेता, जूनियर बालिका राष्ट्रीय इंका बॉली विजेता और शिव नरायण इंटर कॉलेज उपविजेता रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रबंधक नाथू प्रसाद चौधरी, प्रधानाचार्य राधे श्याम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी, जितेन्द्र सिंह, प्रवीण मिश्रा, व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव, शाकिर अली,चंद्र प्रकाश गुप्ता, अखिलेश चौबे, छोटेलाल, अफजल अली, शैलेश गौतम, अमीर हुसैन आदि मौजूद रहे।