Maharajganj News: सोनौली में बंद डिवाइडर कट खोलने के निर्देश, व्यापारियों में खुशी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में बंद किए गए डिवाइडर कटों

Maharajganj News: सोनौली में बंद डिवाइडर कट खोलने के निर्देश, व्यापारियों में खुशी

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में बंद किए गए डिवाइडर कटों को लेकर व्यापारियों की मांग आखिरकार रंग लाती दिखाई दे रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में कस्बे के अंदर आवश्यक क्रॉसिंग चिह्नित कर बंद कटों को खोलने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नगर पंचायत सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव समेत व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।अधिकारियों ने जनहित और आमजन की आवागमन संबंधी समस्या को देखते हुए चिह्नित स्थानों पर डिवाइडर कट खोलकर यातायात सुचारु कराने के निर्देश दिए। कट खुलने की खबर से व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। व्यापारियों का कहना है कि कट बंद होने से बाजार के दोनों हिस्सों में आवागमन प्रभावित हो रहा था और ग्राहकों व दुकानदारों को अनावश्यक दूरी तय करनी पड़ रही थी।

व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि लगातार प्रयास और अधिकारियों से संवाद का ही परिणाम है कि आवश्यक स्थानों को चिह्नित कर कट खोलने के निर्देश मिले हैं। कहा कि सोनौली जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बे में यातायात व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें सड़क सुरक्षा के साथ व्यापारियों और आमजन की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: सोनौली में बंद डिवाइडर कट खोलने के निर्देश, व्यापारियों में खुशी