Maharajganj News: भाजपायों ने सीओ को पत्र सौंप कर कस्बे में वाहन चेकिंग पर रोक लगाने की मांग
Maharajganj News: नौतनवा कस्बे में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग से व्यापारियों और नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर चेकिंग को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है लेकिन पुलिस की चेकिंग से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं।
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग से परेशान व्यापारी व आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ बसंत कुमार सिंह को सौंपा। कस्बे में वाहन चेकिंग को तत्काल रोक लगाने की मांग की। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया गया है। साथ ही स्थानीय व्यापारियों व आम नागरिकों को हो रही दु्श्वारियों से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की गई है।कस्बे के गांधी चौक, बनैलिया मंदिर चौराहा, घंटाघर चौक आदि जगहों पर वाहन चेकिंग से परेशान व्यापारियों ने भी स्थानीय पुलिस को ज्ञापन देकर वाहन चेकिंग पर रोक लगाने की मांग की थी।
बावजूद पुलिस का प्रतिदिन चेकिंग अभियान जारी है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। पुलिस कस्बे में चौराहे पर खड़ी होकर वाहनों की चेकिंग करती जरूर है, लेकिन उससे व्यापारियों एवं नागरिकों को कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। किसी तरह का इनपुट मिलने पर पुलिस को जांच के लिए कोई समस्या नहीं है। प्रतिदिन कस्बे के भीतर चेकिंग से समस्या जरूर खड़ी हो रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से तत्काल वाहन चेकिंग पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान सुधांशु वर्मा, सुनील जायसवाल, किशन मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


