Maharajganj News: लोक कल्याण व राष्ट्र धर्म के लिए समर्पित रहे महंत दिग्विजयनाथ

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय में महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने दोनों संतों के योगदान और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। महंत अवेद्यनाथ ने शिक्षा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

Maharajganj News: लोक कल्याण व राष्ट्र धर्म के लिए समर्पित रहे महंत दिग्विजयनाथ

Maharajganj News: चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज एवं दिग्विजयनाथ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों संतों के शिक्षा, सामाजिक समरसता, लोक कल्याण और राष्ट्रधर्म के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि के विचार

मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत राजू दास ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ महाराज की पहचान उनकी बौद्धिक क्षमता, व्यावहारिक दृष्टिकोण और सामाजिक समरसता के लिए रही। उन्होंने अपने आदर्श महंत दिग्विजयनाथ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, चिकित्सा और अन्य सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उनका जीवन समाज के लिए समर्पित रहा और उनके कार्य अनुकरणीय हैं।

महंत दिग्विजयनाथ का योगदान

मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया एवं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के आचार्य प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ का जीवन लोक कल्याण, शिक्षा और राष्ट्रधर्म के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक उन्नयन और शैक्षिक विकास के साथ राष्ट्रधर्म के माध्यम से लोक कल्याण का कार्य किया। शिक्षा में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाने के लिए भी उन्होंने महत्वपूर्ण प्रयास किए।

विशिष्ट अतिथि के विचार

विशिष्ट अतिथि शृंगेरी मठ, दक्षिण भारत कर्नाटक के प्रो. कमलनाथ महाराज ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ ने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में शिक्षा की जो ज्योति जलाई, उससे आज पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रकाशित हो रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राज दीपक त्रिपाठी ने दोनों ब्रह्मलीन महाराज के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने महंत जी के शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रयासों की चर्चा की।

कार्यक्रम का समापन

दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव ने आभार जताया। संचालन विनोद कुमार विमल ने किया।

प्रश्नोत्तरी

✦इस समारोह का आयोजन कब हुआ?−
यह समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: लोक कल्याण व राष्ट्र धर्म के लिए समर्पित रहे महंत दिग्विजयनाथ