अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे विधिक सहायता

Feb 23, 2026 12:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मेगा विधिक सेवा एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज अरविन्द मलिक और डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 19337 लाभार्थियों को निशुल्क विधिक परामर्श और प्रमाण पत्र दिए गए। भविष्य में शिविरों को अधिक सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे विधिक सहायता

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली व कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन पर जिला जज के आदेश पर मेगा/वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज अरविन्द मलिक व डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। न्यायिक अधिकारियों ने सभी विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। शिविर के माध्यम से जिलेभर के पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक परामर्श दिया गया। इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के कुल 19337 लाभर्थियों को प्रमाण-पत्र देकर लाभवन्वित किया गया।

जिला जज ने कहा कि भविष्य में मेगा शिविर का आयोजन पूर्णतः सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनोपयोगी ढंग से किया जाए। ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी नामित नोड़ल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मेगा शिविर के अध्यक्ष पीसी कुशवाहा, मुकेश कुमार यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, सिविल जज आसिफ नवाज खान, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, सचिव सुनील कुमार नागर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।