कल से शुरू होगा मेगा कैम्प, बिजली समस्या का करा सकेंगे निस्तारण

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - मेगा कैम्पबिजली समस्या का निस्तारण कराने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। अपने नजदीकी विद्युत वितरण खंड व उपखंड में पहुंचकर बिजली समस्या का समाधान करा सकें

कल से शुरू होगा मेगा कैम्प, बिजली समस्या का करा सकेंगे निस्तारण

महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली समस्या का निस्तारण कराने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। अपने नजदीकी विद्युत वितरण खंड व उपखंड में पहुंचकर बिजली समस्या का समाधान करा सकेंगे। इसके लिए सभी खंड व उपखंडों में 15 से 22 मई तक मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। दस से शाम पांच बजे तक चलने वाले कैम्प में एक्सईएन से लेकर अवर अभियंता मौजूद रहेंगे।अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज वाईपी सिंह ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम महराजगंज, विद्युत वितरण उपखंड परतावल, चौक, घुघली, विद्युत वितरण खंड निचलौल, उपखंड सिसवा, विद्युत वितरण खंड द्वितीय आनंदनगर उपखंड बृजमनगंज, पनियरा, विद्युत वितरण खंड नौतनवां और उपखंड लक्ष्मीपुर कार्यालयों में मेगा कैम्प आयोजित होंगे।

कैम्प में बिजली बिल भुगतान, बकाया समायोजन, बिल संशोधन, बिजली कनेक्शन, कनेक्शन भार वृद्धि, विधा परिवर्तन, मीटर जांच, मीटर बदलने, नाम पता परिवर्तन और मोबाइल नंबर अपडेशन सहित सभी बिजली समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए शिविर में एक्सईएन से लेकर अवर अभियंता मौजूद रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं को शिविर में पहुंचकर बिजली समस्या का निस्तारण कराने पर जोर दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।