जन अधिकार रैली के लिए एकजुट होने का किया आह्वान
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साहू तैलिक कल्याण समिति व भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साहू तैलिक कल्याण समिति व भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक चिऊरहा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने की और संचालन महामंत्री गोविंद गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय औद्योगिक रिजर्व बल के रिटायर्ड अधिकारी योगेन्द्र गुप्ता ने जन अधिकार रैली के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में फरेंदा ब्लाक से कृष्ण कुमार गुप्ता और पनियरा ब्लाक से राम गणेश गुप्ता को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने आगामी 5 अक्टूबर को निचलौल के एक पैलेस में होने वाली जन अधिकार रैली का महत्व बताया। जिलासंयोजक लालजी गुप्ता और किसान नेता राजूकुमार गुप्ता ने रैली में एकजुट होकर भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक में ग्राम प्रधान रामानंद गुप्ता ने समाज के लोगों से अपने वाहन और परिवार सहित रैली में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान अनिल कुमार एडवोकेट, हरिश्चन्द्र, वीरेन्द्र गुप्ता, जगदीश गुप्ता, डा. छोटेलाल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




