मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, बिना काम कराए सात लाख खर्च

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में लखिमा-पिपराइच मार्ग पर मनरेगा के तहत कराए गए मिट्टी कार्य में भारी धांधली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कागजों पर फर्जी हाजिरी लगाकर 6.95 लाख रुपये का भुगतान किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से इस सड़क पर कोई काम नहीं हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल, बिना काम कराए सात लाख खर्च

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के लखिमा-पिपराइच मार्ग से मुराली चौराहा तक मनरेगा के तहत कराए गए मिट्टी कार्य में भारी धांधली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कागजों पर हजारों मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर करीब 6.95 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। विभागीय आंकड़ों के अनुसार यह कार्य 20 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 के बीच कराया गया, जिसमें 2761 मानव दिवस दर्शाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की इस सड़क पर पिछले दो वर्षों से कोई काम नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग से एनओसी तक नहीं ली गई।मौके

पर सीआईबी बोर्ड लगाया गया। यशवंत, मुन्ना व नरेश सहित अन्य ग्रामीणों ने मामले की जांच कर सरकारी धन की रिकवरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एपीओ मनरेगा उत्कर्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।