Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMass Voter Mapping Underway in Maharajganj 13 967 Voters Mapped in 24 Hours
24 घंटे में 13967 मतदाताओं की हुई मैपिंग

24 घंटे में 13967 मतदाताओं की हुई मैपिंग

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में एसआईआर अभियान के तहत 24 घंटे में 13,967 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हुई। अब नो मैपिंग श्रेणी में 3,02,321 मतदाता रह गए हैं। जिले में कुल 19,92,459 मतदाता पंजीकृत हैं। डोर-टू-डोर सर्वे में 344 गायब मतदाता चिह्नित किए गए और मृत मतदाताओं की संख्या 67,065 हो गई है।

Dec 20, 2025 12:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में चल रहे एसआईआर अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 13 हजार 967 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की गई है। इसके साथ ही नो मैपिंग श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या घटकर 3 लाख 02 हजार 321 रह गई है। अधिक नो मैपिंग वाले बूथों पर निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें लगाई गई हैं, जिससे अभियान की गति तेज हुई है। जिले में कुल 19 लाख 92 लाख 459 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अभियान के तहत अब तक 16 लाख 89 हजार 199 मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इनमें से 7 लाख 19 हजार 503 मतदाताओं की सेल्फ मैपिंग पूरी हो चुकी है। ये वे मतदाता हैं, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज था। इसके अलावा 6 लाख 66 हजार 994 मतदाताओं की प्रोजनी मैपिंग की गई है। इन मतदाताओं का नाम पिछले एसआईआर में दर्ज नहीं था, लेकिन इनके माता-पिता का नाम मतदाता सूची में उपलब्ध होने के कारण वंशावली के आधार पर इनकी पहचान और मैपिंग संभव हो सकी। इस तरह जिले में अब तक कुल 69.59 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। अभी नो मैपिंग श्रेणी में 3 लाख 02 हजार 321 मतदाता शेष हैं, यह कुल मतदाताओं का 15.17 प्रतिशत है। गुरुवार को यह आंकड़ा 15.87 प्रतिशत था। जिले के सभी 2084 बूथों पर बीएलओ तैनात कर घर-घर जाकर सर्वे कराया जा रहा है, ताकि शेष मतदाताओं की पहचान और मैपिंग की जा सके। सर्वे में मिले 344 गायब मतदाता गुरुवार तक जिले में गायब मतदाताओं की संख्या 74 हजार 376 थी। डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान इनमें से 344 मतदाता चिह्नित किए गए, जिससे शुक्रवार तक यह संख्या घटकर 74 हजार 032 रह गई। पिछले 24 घंटे में 80 मतदाताओं ने अपना नाम स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया है। इसके साथ ही स्थायी रूप से शिफ्टेड मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 29 हजार 559 हो गई है। इसी अवधि में 6 मतदाताओं को मृत के रूप में चिह्नित किया गया है। अब तक मृत मतदाताओं की कुल संख्या 67 हजार 065 पहुंच गई है। वहीं आलरेडी इनरोल्ड मतदाताओं की संख्या में 97 की वृद्धि दर्ज की गई है, जो अब बढ़कर 38 हजार 961 हो गई है।