Maharajganj News: अखंड रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ नौतनवा तहसील परिसर
Maharajganj News: महराजगंज के नौतनवा तहसील स्थित मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिकारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पाठ के बाद सामूहिक हवन-पूजन और आरती का आयोजन हुआ। उपस्थित लोगों ने समाज में भाईचारे और नैतिकता को बढ़ावा देने की इच्छा जताई।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील परिसर स्थित मंदिर में संकल्प पूजन-अर्चन के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान से शुरू हुए पाठ में तहसील के अधिकारियों, अधिवक्ताओं, राजस्व कर्मियों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में दिनभर जय श्रीराम के जयघोष व भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद विधिवत हवन-पूजन व सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने नगर, क्षेत्र व देश की सुख-शांति, समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता व नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
इस दौरान एसडीएम कुणाल, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव व सुदेव पटेल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, लेखपाल रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, राम विनय मौर्य, संजय कुमार, मनीष कुमार, राजाराम वरुण, प्रिंस श्रीवास्तव, विजय पांडेय, सलामत सहित तहसील के अधिकारी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।


