मारपीट में प्रधान पति सहित कई घायल, दस पर केस
कोल्हुई क्षेत्र के महुआरी के टोला जयपुर में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर रात प्रधानपति और गांव के एक व्यक्ति कहासुनी के बाद लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। प्रधान पति और...
कोल्हुई क्षेत्र के महुआरी के टोला जयपुर में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर रात प्रधानपति और गांव के एक व्यक्ति कहासुनी के बाद लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। प्रधान पति और उसके साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। कोल्हुई पुलिस से एक पक्ष के दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोल्हुई क्षेत्र के महुआरी के टोला जयपुर प्रधानपति रामकेवल और गांव के ही एक परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा ले जाया गया। प्रधानपति और उसके एक साथी की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसओ रामसहाय का कहना है कि प्रधान पक्ष के रामनयन पासवान की तहरीर पर अजय, संदीप, प्रद्युम्न, विनय, राजकुमार, सुग्रीम, विजय बहादुर, रामानंद, मनोज और कमरुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।