चौक खिचड़ी मेला की तैयारियां अंतिम दौर में, एसपी ने लिया जायजा

Jan 13, 2026 11:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज के गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के खिचड़ी मेले की तैयारियों का प्रशासन ने निरीक्षण किया। एसपी सोमेन्द्र मीना ने भीड़ नियंत्रण योजना पर जोर दिया और सीसीटीवी कैमरों की जगहों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को सजाने और मार्ग चौड़ा करने के निर्देश दिए गए।

चौक खिचड़ी मेला की तैयारियां अंतिम दौर में, एसपी ने लिया जायजा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सघन निरीक्षण किया। एसपी सोमेन्द्र मीना एवं मेला प्रभारी सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, सजावट और सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने मेला क्षेत्र में संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण की विस्तृत योजना पर जोर दिया। उन्होंने मेला परिसर में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की प्रस्तावित जगहों का निरीक्षण कर उन्हें रणनीतिक रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

मेला प्रभारी सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मेला परिसर की साज-सज्जा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार को फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित करने के निर्देश दिए। साथ ही गुरुगोरक्षनाथ मंदिर से उत्तर दिशा में स्थित भोलेनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए मार्ग को चौड़ा कराने को कहा, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान झूलों में रोशनी के लिए लगाए गए बल्ब और एलईडी लाइटों को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए झूला क्षेत्र में एक दुकान पर रखा गया गैस सिलेंडर तत्काल हटवाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।