पुलिस महकमे में फेरबदल, 12 चौकी में प्रभारियों की नई तैनाती

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने 12 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। यह परिवर्तन उपनिरीक्षकों के साक्षात्कार के बाद किया गया ताकि बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित किया जा सके।

पुलिस महकमे में फेरबदल, 12 चौकी में प्रभारियों की नई तैनाती

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 12 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों व चौकियों पर तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार पनियरा चौकी इंचार्ज एसआई मृत्युंजय उपाध्याय को चौकी प्रभारी लेहड़ा, लेहड़ा चौकी प्रभारी पंकज यादव को चौकी प्रभारी कस्बा पनियरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह को धानी चौकी प्रभारी व धानी बाजार चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय को परतावल चौकी प्रभारी बनाया गया है। ठूठीबारी कोतवाली में तैनात एसआई उमाकांत सरोज को चौकी प्रभारी सोनौली नियुक्त किया गया है。

इंटरव्यू में खरे उतरे उपनिरीक्षकों को मिली चौकी की कमान

थाना नौतनवा के एसआई आशुतोष पाठक को चौकी प्रभारी जखीरा, आईटीएम चौकी प्रभारी प्रशांत दूबे को चौकी प्रभारी नौतनवा व थाना श्यामदेउरवा के एसआई अनिकेत सिंह को चौकी प्रभारी आईटीएम की जिम्मेदारी दी गई है। कोठीभार थाना के एसआई मनोज यादव को चौकी प्रभारी चिउटहां, सिंदुरिया थाना के एसआई विजय गौड़ को चौकी प्रभारी नगर, कोतवाली के एसआई पवन कुमार को परसामलिक थाना के चौकी सेवतरी का प्रभारी, थाना घुघली के एसआई दीपक मिश्रा को चौकी प्रभारी कतरारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई पुलिसिंग के बेहतर अवसर

इंटरव्यू में खरे उतरे उपनिरीक्षकों को मिली चौकी की कमान

थानेदारों से लेकर चौकी इंचार्ज की तैनाती के लिए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इंटरव्यू का अनूठी पहल शुरू की है। 13 थानेदारों के तबादले के बाद गुरुवार को 12 चौकी प्रभारियों की तैनाती भी इसी साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से की गई। चौकी प्रभारी बनने के लिए उप निरीक्षकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार की यह प्रक्रिया पूरी तरह खुली थी, जिसमें 34 उपनिरीक्षकों ने रुचि दिखाई। सभी अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया, जिसमें उनके पूर्व कार्यों, अपराध नियंत्रण में भूमिका, गुडवर्क, महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे, विवेचना की गुणवत्ता व पुलिसिंग से जुड़े अनुभवों का मूल्यांकन किया गया।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, जिले में 12 उप निरीक्षकों का साक्षात्कार के आधार पर नई पोस्टिंग की गई है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करना व योग्य अधिकारियों को नेतृत्व का अवसर देना है। भविष्य में भी थानों-चौकियों में तैनाती व जिम्मेदारियों के निर्धारण में केवल कार्य प्रदर्शन एवं क्षमता को ही सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने क्यों फेरबदल किया?
कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।