इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 400 बोतल कोडीन सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, कार सीज
Maharajganj News - इंडो-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। ठूठीबारी सीमा पर संयुक्त चेकिंग के दौरान 400 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई। जांच जारी है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की शाम सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली।ठूठीबारी सीमा के मुख्य गेट पर एसएसबी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। आरोपित युवक को मौके से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर एनडीपीएस के तहत चालान कर दिया गया।पकड़े गए आरोपित की पहचान रेहान निवासी सोनौली के रूप में हुई है। संयुक्त टीम ने उसकी की तलाशी ली, जिसमें से कोडीन युक्त एस्कोरिल/कोरेक्स श्रेणी के 400 पीस कफ सिरप बरामद हुए।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद सिरप को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते अवैध रूप से खपाने की तैयारी थी।इस संयुक्त चेकिंग अभियान का नेतृत्व एसएसबी की ओर से सहायक कमांडेंट प्रिया यादव के निर्देशन में किया गया। टीम में एसएसबी के एसआई सजल दास, एएसआई सुजॉय दत्ता, उदय राम शामिल रहे। वहीं कोतवाली पुलिस की ओर से एसएसआई बृजेश पांडेय, एसआई रमेश पुरी, कांस्टेबल बलवंत यादव और निलेश पांडेय चेकिंग में तैनात थे। पुलिस और एसएसबी आरोपित से पूछताछ कर सिरप की सप्लाई चेन, संभावित गंतव्य और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस बाबत एसएसबी की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग और अधिक सख्त की जाएगी, ताकि तस्करी के हर रास्ते पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


