अवैध भंडारण किया गया 700 लीटर डीजल एसडीएम ने पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और सीओ अनिरुद्ध कुमार की टीम ने अवैध भंडारण के मामले में एक व्यक्ति के घर छापेमारी की। 700 लीटर डीजल और 50 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। डीजल को सीज कर पूर्ति निरीक्षक को सौंपा गया है। जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

अवैध भंडारण किया गया 700 लीटर डीजल एसडीएम ने पकड़ा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता और सीओ अनिरुद्ध कुमार की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम बढ़ईपुरवां में एक शख्स के घर छापेमारी की। यहां अवैध भंडारण किया हुआ तकरीबन 700 लीटर डीजल पकड़ा है। एसडीएम को सूचना मिली कि एक शख्स भारी मात्रा में डीजल का भंडारण कर नेपाल भेजने की फिराक में है। इस पर एसडीएम ने सीओ अनिरुद्ध कुमार, पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल और एसओ अंकित सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर गैलन और ड्रम में रखा डीजल बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि डीजल को सीज कर पूर्ति निरीक्षक को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस मामले में कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।एसडीएम ने बताया कि इसी दिन करमहिया चौराहे पर पेट्रोल की अवैध बिक्री पकड़ी गई है। यहां गैलन में रखा गया तकरीबन 50 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया है। पेट्रोल बेचने वाले टीम को देखकर भाग निकले। पेट्रोल को सीज कर पूर्ति निरीक्षक को सुपुर्द किया गया है। इस मामले में भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।