ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजlockdown: कान में ईयरफोन, जेब में मास्क रख निकल पड़े सड़क पर, पुलिस ने रोका और...

lockdown: कान में ईयरफोन, जेब में मास्क रख निकल पड़े सड़क पर, पुलिस ने रोका और...

महराजगंज में लॉकडाउन में गैर जिम्मेदारों के अजब-गजब कारनामे दिख रहे हैं। छूट मिलते ही लोग नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जैसे तैसे सड़क पर निकल जा रहे है। बुधवार को महराजगंज शहर में कुछ ऐसा ही नजारा...

lockdown: कान में ईयरफोन, जेब में मास्क रख निकल पड़े सड़क पर, पुलिस ने रोका और...
हिन्‍दस्‍तान टीम ,महराजगंज Wed, 22 Apr 2020 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज में लॉकडाउन में गैर जिम्मेदारों के अजब-गजब कारनामे दिख रहे हैं। छूट मिलते ही लोग नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जैसे तैसे सड़क पर निकल जा रहे है। बुधवार को महराजगंज शहर में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। इसे देख पुलिस भी हतप्रभ रही। पुलिस ने ऐसे लोगों को सबक भी सिखाया। लॉकडाउन में सुरक्षात्मक तरीके से निकलने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। कुछ की गाड़ियों का तो चालान भी काट दिया। 

महराजगंज में बुधवार को लॉकडाउन में दोपहर तक की छूट का तीसरा दिन था। जिले में कोई कोरोना का कोई नया केस नहीं मिलने से सैकड़ों लोग निर्भीक होकर सड़क पर निकले। सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल नहीं रखा। वहीं अधिकांश लोग गैर जरूरी काम के लिए भी निकले। सक्सेना चौक पर पुलिस चेकिंग के लिए मुस्तैद रही। दोपहर 12 बजे एक ऐसा युवक सड़क से गुजरा जिसके कान में ईयरफोन व जेब में मास्क था। 

पुलिस ने रोककर उसे फटकार लगाई। ईयरफोन निकलवाकर मास्क लगवाया। बाइक का भी चालान कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही लाल रंग के बुलेट पर एक युवक बिना मास्क व गमछा के गुजरा। पुलिस ने रोका तो गमछा बुलेट में बांधे रखा था। इस पर पुलिस ने गमछे को मुंह पर बंधवाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति साइकिल से आता दिखायी दिया। मुंह पर मास्क नहीं था। लेकिन गमछा साइकिल में लपेटा गया था। पुलिस ने इसे रोककर उठक बैठक कराया। उसके बाद गमछा को मुंह पर बंधवाया। वहीं एक बाइक पर दो या तीन लोगों के बैठने, हेलमेट नहीं लगाने पर कइयों की गाड़ी का चालान काट दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें