ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहराजगंज जेल में कैदी की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

महराजगंज जेल में कैदी की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

महराजगंज जिला कारागार में रविवार की सुबह नौ बजे एक कैदी की अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल के डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में जेल प्रशासन...

महराजगंज जेल में कैदी की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में तोड़ा दम
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Sun, 20 Dec 2020 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज जिला कारागार में रविवार की सुबह नौ बजे एक कैदी की अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल के डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में जेल प्रशासन ने केदी के परिजनों को घटना की सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। 

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक पिपरिया मानिकराम थाना चौक निवासी सुभाष चौधरी पुत्र स्व. छांगुर (49) को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में नौ दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुभाष का सगा भाई व भतीजा भी इसी मामले में जेल में बंद हैं। रविवार की सुबह वह नाश्ता करने के बाद हैंडपम्प पर प्लेट धोने गया। हैंडपम्प पर ही वह अचानक गिर गया। इससे हड़कंप मच गया। जेल के डॉक्टर ने फौरन जांच-पड़ताल शुरू की। हालत नाजुक देख उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक सुभाष चौधरी पहले भी जेल में आ चुका था। 

धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद चौक क्षेत्र के रहने वाले सुभाष चौधरी की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। सुबह नाश्ते के बाद वह हैंडपम्प पर अपना प्लेट धोने गया था। वहीं पर गिर गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी, लेकिन प्रारम्भिक जांच के मुताबिक हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। 
अरविन्द श्रीवास्तव, जेलर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें