Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMahatma Gandhi NREGA 14 42 Crore Fund Released for Payments in Maharajganj
मनरेगा भुगतान के लिए 14.42 करोड़ जारी

मनरेगा भुगतान के लिए 14.42 करोड़ जारी

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में मनरेगा के तहत पक्के कार्यों के भुगतान के लिए 14.42 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। यह राशि 11 सितंबर को जनपद में पहुंचेगी और उसी दिन से भुगतान प्रक्रिया शुरू होगी। जिले पर कुल 103.11...

Sep 06, 2025 10:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मनरेगा के अंतर्गत पक्के कार्यों के भुगतान को लेकर लंबे इंतजार के बाद जिले को 14.42 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। यह राशि 11 सितंबर को जनपद को प्राप्त होगी और उसी दिन दोपहर से सभी ब्लॉकों में डोंगल लगाकर भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले पर कुल 103.11 करोड़ रुपये का बकाया है, जबकि अब तक केवल 14 प्रतिशत धनराशि ही प्राप्त हुई है। अगस्त से रुके भुगतान के कारण ठेकेदारों, सप्लायरों और ग्राम पंचायतों में नाराजगी थी। आंशिक धनराशि जारी होने से उन्हें फिलहाल कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन शेष बकाया अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त धनराशि का वितरण एफटीओ के अनुक्रम में होगा और जैसे ही शेष धन मिलेगा, तुरंत आगे की कार्रवाई की जाएगी।