Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMahashivratri Preparations SDM Reviews Security and Facilities at Panchmukhi Shiva Temple
महाशिवरात्रि मेले में 47 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

महाशिवरात्रि मेले में 47 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

संक्षेप:

Maharajganj News - महाशिवरात्रि पर्व के लिए पंचमुखी शिवमंदिर ईटहिया में एसडीएम सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने बैठक की। उन्होंने मेले की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के ठहरने, बिजली, शौचालय और पानी की व्यवस्था की समीक्षा की। सुरक्षा के लिए 47 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में कोई परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग वैरीकेटिंग का निर्देश दिया गया।

Feb 10, 2026 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पंचमुखी शिवमंदिर ईटहिया में प्रशासन व मंदिर के कर्मचारियों के साथ एसडीएम सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने बैठक की। एसडीएम ने महाशिवरात्रि के दिन लगने वाले मेले को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर में साफ सफाई अन्य जनपद से आए हुए श्रद्धालुओं को ठहरने, बिजली व्यवस्था, शौचालय और पानी की व्यवस्था की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा बढ़ाया जा रहा है, अब मंदिर परिसर में 47 सीसीटीवी कैमरा से श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी। मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस प्रशासन को समय से ड्यूटी पर रहने के लिए निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रद्धालुओं को स्वच्छ पानी के लिए लगे हुए हैंडपंप को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए महिलाओं व पुरुष की अलग-अलग वैरीकेटिंग के लिए कोतवाल ठूठीबारी को निर्देश दिया। मंदिर परिसर में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस विभाग द्वारा चार पहिया वाहन को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया। पूरे मेले परिसर में विद्युत व्यवस्था को ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। इस दौरान सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, बीडीओ शमा सिंह, ठूठीबारी कोतवाल नवनीत नागर, एसडीओ बिजली नैयर अनवर, लेखपाल अजय कुमार, नगर पंचायत कार्यालय से अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, पुजारी ध्यान गिरी, मुन्ना गिरी, विनोद कसौधन, बबलू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।