पुरस्कार पाकर खिले 350 विद्यार्थियों के चेहरे
Maharajganj News - दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में 350 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें योग्यता छात्रवृत्ति, क्रीड़ा छात्रवृत्ति और विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या को स्वर्ण पदक मिला। पुरस्कार महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वितरित किए गए।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के अंतर्गत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज तथा दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के संयुक्त तत्त्वावधान में हुआ। जिसमें तीनों विद्यालयों के 350 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कक्षा एक से स्नातकोत्तर तक प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को योग्यता छात्रवृत्ति, प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को क्रीड़ा छात्रवृत्ति तथा एनसीसी कैडेट्स को विशेष छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठतम संस्था के रूप में दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सपना सिंह को स्वर्ण पदक दिया गया।
शोभा यात्रा व पथ संचलन में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर भी संस्था को सम्मानित किया गया। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की जूनियर वर्ग बालिका टीम विजेता तथा बालक टीम उपविजेता होने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के परिचारक रमाकांत को श्रेष्ठतम परिचारक के रूप में स्वर्ण पदक मिला। गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय को शोभा यात्रा व पथ संचलन में सांत्वना पुरस्कार तथा स्नातक वर्ग के विद्यार्थी शिवम यादव को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हेतु सम्मानित किया गया। यह सभी पुरस्कार महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा प्रदान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




