दरवाजे पर शव रख कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, हत्या का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News - महराजगंज के इलाहावास गांव में 24 वर्षीय जितेंद्र मौर्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 3 अप्रैल को संदिग्ध हालात में घायल मिला था। परिजनों का आरोप है कि यह सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के इलाहावास गांव के लखनपुर टोला निवासी जितेंद्र मौर्य (24) की इलाज के दौरान मौके के बाद मामला बिगड़ गया है। यह युवक बीते 3 अप्रैल को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास संदिग्ध हालत में घायल अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए। परिजन युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। घर के सामने शव रखकर बड़े अधिकारियों को बुलाने और केस दर्ज करने की मांग करने लगे। मौके पर सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के साथ सोनौली, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा व पुरंदरपुर पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए थे। एक सप्ताह पूर्व यह युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला था। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए नौगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराये, जहां उसका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि यह सुनियोजित हत्या है। युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। परिजनों ने इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के साथ भारी पुलिस बल व पीएसी टीम भी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई। परिजनों की मांग थी कि साजिशन हत्या के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिजनों से बातचीत की जा रही है। पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अनिरुद्ध कुमार, सीओ, फरेंदा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


