मॉडल के जरिए बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन, 45 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन डीएम और पुलिस अधीक्षक ने किया। विज्ञान मेला में 150 बच्चों ने अपने मॉडल विकसित किए। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर ने लिक्विड नाइट्रोजन से बादल बनाने का प्रयोग किया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन जिले के 45 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन डीएम संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना सहित डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा आदि अतिथियों ने किया। विज्ञान क्लब के सह समन्वयक विमल कुमार पांडेय ने मॉडल के बारे में जानकारी दी। विज्ञान मेला में प्रतिभाग कर रहे सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज, दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज महराजगंज, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज, गुरुकुल शिक्षा निकेतन, एसपी एकेडमी, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज महराजगंज, सरस्वती ज्ञान मंदिर, सेंट जेवियर स्कूल महराजगंज, द पैरामाउंट एकेडमी, आरपीआई सी इंटर कॉलेज सिसवा, बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज, कार्मल इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज पनियारा, कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज, केएमडी नर्सिंग कॉलेज, कॉस्मापॉलिटन स्कूल, डिवाइन इंटर कॉलेज, स्टैनफोर्ड पब्लिक स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवा के मॉडल बेहतरीन रहे।

डीएम व एसपी ने इसकी सराहना की। डीएम ने कहा कि महराजगंज के बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को मंच मिलेगा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अखिलेश्वर राव और प्रदर्शनी के संयोजक जिला विज्ञान क्लब के साथ सह संयोजक विमल कुमार पांडे ने बताया कि विज्ञान मेला में जनपद के 45 विद्यालय 150 बच्चों ने अपने मॉडल विकसित किए हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के आईआईटी के रिसर्च स्कॉलर मनोहर कुमार ने विज्ञान मेला के दूसरे दिन मंच पर लिक्विड नाइट्रोजन से बादल बनाने का प्रयोग सहित कई प्रदर्शन किए। संचालन विज्ञान शिक्षक अमरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, डॉ. शांतिशरण मिश्र, विज्ञान संचारक संतराज यादव, विवेकानंद, विनय शंकर प्रजापति, शशि भूषण तिवारी, सुनील कुमार, अभिषेक पांडेय, रोहित गुप्ता, प्रिया गुप्ता, राजेश शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




