Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Roadways Prepared for Kumbh Mela 45 Buses Deployed for Pilgrims
प्रयागराज कुंभ में लगेंगी बस, नहीं होगी दिक्कत

प्रयागराज कुंभ में लगेंगी बस, नहीं होगी दिक्कत

संक्षेप:

Maharajganj News - प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान महराजगंज रोडवेज यात्री सावधानी बरतें। परिवहन निगम ने 74 में से 45 बसें मेले में लगाई हैं। जनवरी से 15 फरवरी तक मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि जैसे पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Jan 09, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान महराजगंज के रोडवेज यात्री अपने आवागमन को लेकर अभी से सतर्क रहें। रोडवेज यात्री परिवहन निगम की बस के भरोसे रहेंगे तो सांसत तय है। परिवहन निगम के एमडी ने प्रयागराज कुंभ मेले में रोडवेज बसों को लगाने का निर्देश दिए हैं। रोडवेज विभाग ने कुल 74 बसों में से 45 बसों को प्रयागराज मेले में लगा दिया है। जिले के महराजगंज डिपो के बेड़े में 74 बसें शामिल है। इनमें अनुबंधित बसों की संख्या 16 है। लेकिन बसों का संचालन ठीक तरीके से नहीं होने से जनपद मुख्यालय व आस-पास गांवों के यात्री काफी परेशान रहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह परेशानी और बढ़ने वाली है। पूरे जनवरी महीने से लेकर 15 फरवरी तक मकर संक्राति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि के मौके पर महाराजगंज के श्रद्धालुओं को आस्था की डुबकी लगवाने में परिवहन निगम जुटा हुआ है। नगर के बस अड्डे के संचालक रमजान अली ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण बहुत ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ मेले के लिए नहीं निकल रहे हैं। लेकिन मौसम के साफ होते ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना तय है। ऐसे में लोकल मार्गों से बसों को रोक कर प्रयागराज मेले में लगानाा मजबूरी बन जाएगी। कुंभ स्नान में पहुंचने में श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी परिवहन निगम के निर्देश पर महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रयागराज के कुंभ स्नान में पहुंचाने के लिए पूरा संसाधन लगा दिया गया है। प्रयागराज कुंभ मेला 3 जनवरी से शुरू हो गया है। प्रयागराज में मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी और 18 जनवरी को मौनी अमावस्था पर बसों में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रयागराज आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।