Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Police Capture Wanted Criminal Harikesh Chauhan with 25 000 Reward
25 हजार के इनामी गैंगस्टर को कुशीनगर जिले से पुलिस ने दबोचा

25 हजार के इनामी गैंगस्टर को कुशीनगर जिले से पुलिस ने दबोचा

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देशन और एएसपी सिद्धार्थ के नेतृत्व

Sat, 8 Nov 2025 12:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देशन और एएसपी सिद्धार्थ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी को दबोचा है। हरिकेश चौहान पुत्र इन्द्रसेन चौहान निवासी बरसैना, थाना अहिरौली, जनपद कुशीनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार गिरफ्तार आरोपित हरिकेश चौहान (24) के खिलाफ थाना कोतवाली महराजगंज में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भिटौली पुलिस के मुताबिक आरोपित हरिकेश चौहान संगठित गिरोह बनाकर महराजगंज और गोरखपुर में ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी किए गए वाहनों को बेचकर वह आर्थिक लाभ प्राप्त करता था। इस गिरोह के विरुद्ध थाना घुघली, कोतवाली व गोरखपुर के पिपराइच थाना में कई अभियोग पंजीकृत है। कोतवाली में ट्रैक्टर चोरी के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज है। उसके खिलाफ दर्ज गैंगेस्टर एक्ट की विवेचना भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र कर रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल कर पुलिस को छकाता रहा। मुखबिर की सूचना पर भिटौली पुलिस टीम ने उसे शुक्रवार को कुशीनगर जिले के अहिरौली थानाक्षेत्र के बरसैना से दबोच लिया। भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में एसआई जितेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल सोनू यादव, रामप्रवेश यादव, राकेश राव, कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।