Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Police Arrest Three Accused in Murder Case of Narsingh Chaudhary
नरसिंह हत्या कांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, लाठी बरामद

नरसिंह हत्या कांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, लाठी बरामद

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज जिले में कोठीभार पुलिस ने नरसिंह चौधरी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाली के पानी को लेकर विवाद में आरोपितों ने नरसिंह पर लाठी से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो...

Sun, 19 Oct 2025 10:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोठीभार पुलिस ने बीसोखोर गांव के टोला फुलही खोच निवासी नरसिंह चौधरी की मौत के मामले में तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने तीनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार गुरुवार की शाम नाली का पानी सड़क पर बहाने को लेकर हुए विवाद में आरोपितों ने पचपन वर्षीय नरसिंह चौधरी पर लाठी से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। नरसिंह के चार औलाद हैं। दो बेटियों व एक बेटा की शादी कर चुका था। एक बेटा अभी अविवाहित है। इस घटना से परिवार बदहवास है। कोठीभार पुलिस इस मामले में मृतक के पुत्र प्रमोद की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच कर रही थी। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 17 अक्तूबर की रात करीब 9:50 बजे पैकीली टोला बडहरी फार्म से आरोपित गंगाधर यादव (35), विद्याधर यादव (29) व उनके पिता गोरख यादव (62) निवासी बिसोखोर टोला फुलही खोच थाना कोठीभार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर धनंजय कुमार राय, एसआई बृजानंद यादव, कांस्टेबल कुलदीप यादव, चंदन गौड़ व अविनाश सिंह शामिल रहे।