Maharajganj News: चाची को लेकर भतीजा फरार, अयोध्या से बरामद
Maharajganj News: महराजगंज के परतावल में एक नवविवाहिता अपने पति के रिश्ते के भतीजे के साथ घर से चली गई। परिजनों ने करीब दस दिन बाद दोनों को अयोध्या में ढूंढ लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन युवक ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला को उसकी मां के सुपुर्द किया; दोनों पक्षों ने फिलहाल कार्रवाई नहीं मांगी।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल नगर पंचायत में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी रिश्ते की चाची को लेकर फरार हो गया। परिजनों की तलाश के बाद रविवार को दोनों को अयोध्या से बरामद कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई, जबकि प्रेमी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।परतावल चौकी पहुंचे नगर पंचायत परतावल निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब छह महीने पहले नेपाल की एक युवती से हुई थी। शादी के लगभग एक महीने बाद ही युवक रोजी-रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरू चला गया।
इस दौरान विवाहिता की नजदीकियां पड़ोस में रहने वाले पति के रिश्ते के भतीजे से बढ़ गईं। करीब दस दिन पहले दोनों घर से चले गए। घटना की जानकारी होने पर पति घर लौटा और दोनों की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान रविवार को दोनों को अयोध्या से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। इस दौरान विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन प्रेमी युवक ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की गई है। विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है।


