मैरेज हॉल व नर्सिंग होम मालिक को हर साल देने हैं दस हजार लाइसेंस शुल्क

Jan 29, 2026 10:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज नगर पालिका शहरवासियों के लिए घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू करेगी। इसके साथ ही मैरेज हाल और नर्सिंग होम पर वार्षिक लाइसेंस शुल्क लागू किया जाएगा। प्रस्ताव नगर पालिका की बैठक में पास हुआ, जिसमें कूड़ा प्रबंधन और अन्य शहरी सुविधाओं पर चर्चा की गई।

मैरेज हॉल व नर्सिंग होम मालिक को हर साल देने हैं दस हजार लाइसेंस शुल्क

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम शहरवासियों को घर का कूड़ा फेकने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर पालिका का वाहन घर-घर पहुंचेगा। इतना ही नहीं मैरेज हाल व नर्सिंग होम मालिकों को हर साल लाइसेंस शुल्क देना पड़ेगा। इसके लिए नपा बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव ने पूर्व कार्रवाई की पुष्टि पढ़कर सुनाया। बिस्मिलनगर के सभासद लालजी गुप्ता ने कहा कि शहर के स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कूड़ा का सही समय पर प्रबंधन करना जरूरी है।

इसके लिए घर-घर कूड़ा वाहन पहुंचना जरूरी है। उन्होंने शहर में घर-घर कूड़ा उठान करने के लिए मानक के अनुसार कूड़ा वाहन की खरीददारी करने का प्रस्ताव दिया। सदन से इस प्रस्ताव का सर्व सम्मति से पास कर दिया। इसके साथ ही शहर के मैरेज हाल और नर्सिंग होम पर वार्षिक लाइसेंस शुल्क निर्धारित करने के प्रस्ताव पर सदन से विवाह भवन पर दस हजार और 20 बेड क्षमता के नर्सिंग होम पर चार हजार रुपये वार्षिक शुल्क लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। शत-प्रतिशत कामर्शियल प्रतिष्ठानों से हाउस टैक्स और जलकर लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। सुभाषनगर के सभासद अमितेश कुमार गुप्त ने शहर में मानक के अनुसार निजी/सरकारी/ट्रस्ट की जमीन पर सहमति के आधार पर वाहन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव दिया। शहर में प्लाट व कृषि भूमि को छोड़कर अन्य सभी भवनों पर निर्धारित गृहकर/जलकर दर में 30 फीसदी कम करने का प्रस्ताव दिया। सदन ने इन प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया। चिउरहा वार्ड के सभासद राणा पटेल ने वार्ड में बनी दुकानों को आवंटन करने का प्रस्ताव दिया। नपा अध्यक्ष ने कहा कि शहरवासियों को शहरी सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें सभासदों का सहयोग जरूरी है। ईओ आलोक कुमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाना प्राथमिकता है। इसमें शहर के हर व्यक्तति का सहयोग जरूरी है। बैठक में सभासद दीपक, ब्रजकिशोर सिंह, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र गौतम, ऋषिकेश पटेल, बृजेन्द्र पटेल और राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।