कुत्तों को कंट्रोल करेगी नपा, पशुपालन विभाग करेगा बंध्याकरण

Jan 09, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज नगर पालिका प्रशासन ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया है। कुत्तों को एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा, जिसका निर्माण गबड़ुआ में जल्द शुरू होगा। पशु पालन विभाग कुत्तों का बंध्याकरण करेगा और रैबिज टीका लगाएगा।

कुत्तों को कंट्रोल करेगी नपा, पशुपालन विभाग करेगा बंध्याकरण

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आवारा कुत्तों को लेकर महराजगंज नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। कुत्तों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखेगी। एबीसी सेंटर बनाने के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है। बहुत जल्द सेंटर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पशु पालन विभाग एबीसी सेंटर पहुंचकर कुत्तों का बंध्याकरण करने के साथ ही रैबिज टीका लगाएगा। महराजगंज नगर पालिका प्रशासन ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है। इतना ही नहीं कुत्तों को रहने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।

इसके लिए शहर की आबादी से बाहर गबड़ुआ में जगह चिह्नित किया गया है। जगह चिह्नित करने के साथ ही कार्यदायी संस्था नामित किया है। कार्यदायी संस्था एबीसी सेंटर निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू करेगी। शहर के गली से लेकर सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों का झुंड : नगर पालिका सहित जिले के सभी निकायों में गलियों से लेकर सार्वजनिक जगहों और चौराहों पर हर समय कुत्तों का झुंड मौजूद रहता है। विशेषकर अकेले बच्चों को देखकर झुंड हमला कर रहे हैं। इसकी शिकायत हर रोज निकाय प्रशासन को मिल रही है। एक दिन में 68 लोगों को दिया गया रैबिज टीका जिला अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में गुरुवार को रैबिज इंजेक्शन लगवाने के लिए भीड़ लगी थी। दो बजे तक 68 लोगों को रैबिज टीका दिया गया। इनमें 22 लोगों को रैबिज का पहला डोज दिया गया है। शहर के आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर लिया गया है। आवारा कुत्तों को गबड़ुआ में एबीसी सेंटर में सुरक्षित किया जाएगा। एबीसी सेंटर निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। आलोक कुमार, ईओ-नपा महराजगंज बोले जिम्मेदार नगर पालिका आवारा कुत्तों को पकड़कर उपलब्ध कराती है तो तत्काल उसका बंध्याकरण करने के साथ उसे रैबिज टीका दिया जाएगा। एबीसी सेंटर में पशुपालन विभाग की टीम पहुंचेगी। - डॉ. हौसला प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;