स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए नगर पालिका ने कसी कमर
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के उद्देश्य से
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सफाई नायकों को शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दी। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर व कचरा मुक्त बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन के डिवीजनल रोहन सिंह ने सफाई नायकों को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई व नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर रखना जरूरी है। शहर के प्रमुख स्थानों की नियमित मॉनिटरिंग, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करने व आमजन की सहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी इन्द्रेश कुमार, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई नायक इंद्राशन, कार्यालय सहायक संदीप सहानी व स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय सहायक ऋषभ दुबे मौजूद।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


