Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Municipality Initiates House Tax Collection for Newly Added Wards
गांव से वार्ड बने मोहल्लेवासियों को देना पड़ेगा हाउस टैक्स

गांव से वार्ड बने मोहल्लेवासियों को देना पड़ेगा हाउस टैक्स

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर में शामिल गांव से वार्ड बने मोहल्लेवासियों को हाउस टैक्स

Feb 03, 2026 10:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर में शामिल गांव से वार्ड बने मोहल्लेवासियों को हाउस टैक्स जमा करना पड़ेगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के साथ ही कर्मचारी मकान का टैक्स का निर्धारण करेंगे। टैक्स निर्धारण के बाद उसे जमा कराएंगे और रसीद उपलब्ध कराएंगे। नगर पालिका परिषद महराजगंज में 32 गांव और टोले वार्ड से मोहल्ले बने हैं। इन मोहल्लों में शहरी सुविधा के नाम पर साफ-सफाई और बिजली सप्लाई मिल रही हैं। लेकिन अधिकांश मोहल्लेवासियों को सड़क व पानी निकासी की सुविधा नही मिल रही है। शुद्ध पेयजल भी नही मिल रहा है। ग्राम पंचायत की तरफ से बने खड़ंजे पर लोगों का आवागमन हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया मार्का हैंडपम्प दूषित पानी उगल रहे हैं। ऐसे में ये मोहल्लेवासी छोटे नल के पानी का सेवन कर रहे हैं। शहर में शामिल होने के तीन साल बाद इन मोहल्लेवासियों पर हाउस टैक्स लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पालिका प्रशासन ने इन मोहल्ले की मकानों का सर्वे कर हाउस टैक्स निर्धारित करेगा। टैक्स निर्धारण के बाद उसे जमा कराकर रसीद उपलब्ध करााएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के विकास कार्य के लिए हाउस टैक्स जमा करना जरूरी शासन हाउस टैक्स जमा कराने वाली नगर निकाय को ही विकास कार्य के लिए अतिरिक्त धन जारी करती है। हाउस टैक्स जमा नही होने पर शासन से विकास कार्य के लिए धन नही मिलेगा। इससे शहर का विकास कार्य प्रभावित हो जाएगा। मकान एरिया के हिसाब से देना है टैक्स मकान की एरिया के हिसाब से हाउस टैक्स देना पड़ता है। लेकिन शहरी सुविधा मिलने तक नगर पालिका प्रशासन ने इन मोहल्लेवासियों से कम से कम टैक्स निर्धारण कर जमा कराएगी। शहर के विकास के लिए हाउस टैक्स जमा करना जरूरी है। टैक्स जमा करने के बाद शासन निकाय में विकास कार्य के लिए अतिरिक्त धन जारी करती है। टैक्स नही जमा करने पर अतिरिक्त धन नही मिलेगा। इससे शहर का विकास कार्य प्रभावित हो जाएगा। विकास कार्य के लिए सभी शहरवासियों को समय-समय पर हाउस टैक्स जमा कर देना चाहिए। आलोक कुमार, ईओ नपाप महराजगंज