506 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Maharajganj News - महराजगंज में मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की अरबी फारसी थियोलोजी की परीक्षा हुई। कुल 2222 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1716 ने परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में कराई गई, और नकल के मामले में कोई परीक्षार्थी पकड़ा नहीं गया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन सेकेंडरी व सीनियर सकेंडरी की अरबी फारसी थियोलोजी (दीनी नियात) की परीक्षा हुई। इसमें कुल 2222 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 1716 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 506 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत सचल दल की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। पहली पाली की परीक्षा में सेकेंडरी अरबी फारसी थियोलोजी (दीनी नियात) की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 1738 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 1309 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 429 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
दूसरी पाली में सीनियर सेकेंडरी अरबी फारसी की थियोलोजी (दीनी नियात) परीक्षा हुई। इसमें 484 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 407 ने परीक्षा दी। जबकि 77 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने बताया कि परीक्षा आठ केंद्रों पर चल रही है। परीक्षा को नकल विहीन, सुचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से कराया जा रहा है। परीक्षा की ऑनलाइन मानीटिरिंग के साथ कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जा रही है। अब तक कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


