सेमहरवां रोहिन नदी पर पक्के पुल के लिए 27 करोड़ की स्वीकृति

Apr 04, 2026 10:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के सेमरहवा गांव के लिए सरकार ने रोहिन नदी पर पक्के पुल के निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से यह संभव हुआ है। ग्रामीण वर्षों से बांस के पुल या नाव से यात्रा करने को मजबूर थे। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार भी किया था।

सेमहरवां रोहिन नदी पर पक्के पुल के लिए 27 करोड़ की स्वीकृति

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सेमरहवा के ग्रामीणों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा सौगात दिया है। विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों की बदौलत रोहिन नदी पर पक्का पुल बनाने के लिए सरकार ने 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पिछले कई दशकों से गांव के लोग आज तक बांस के पुल या नाव के सहारे आने-जाने को विवश हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में स्थानीय ग्रामीणों ने पक्के पुल निर्माण की मांग को लेकर करीब साढ़े 5 घंटे तक मतदान का बहिष्कार भी किया था। विधायक के आश्वासन पर मतदान शुरू हो सका था। विधायक त्रिपाठी ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था और मुख्यमंत्री को पत्र देकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया था।

मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को पक्के पुल के लिए बजट जारी करने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि सेमरहवा गांव के रोहिन नदी पर पक्का पुल निर्माण के प्रस्ताव पर 26 करोड़ 80 लाख 62 हजार रुपये की स्वीकृति शासन से मिल गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर पुल निर्माण शुरू कराया जाएगा।चारो ओर से जंगल व नदी से घरा है गांवसेमरहवा गांव चार टोले में बसा है और चारों तरफ जंगल व नदी से घिरा हुआ है। गांव के पास से नेपाल से निकली रोहिन नदी गुजरती है। ग्रामीणों के लिए आम दिनों में तो बांस बल्ली के सहारे काम चल जाता है, लेकिन बारिश के दिनों में नाव ही एक मात्र सहारा रहता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।