Maharajganj News: ईवीएम की जांच में जुटे बेंगलुरू के आठ इंजीनियर
Maharajganj News: महराजगंज के जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बेल के आठ इंजीनियर ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच कर रहे हैं। चौथे दिन बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई। प्रक्रिया की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बेंगलुरू की कंपनी बेल के आठ इंजीनियर ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में जुटे हैं। चौथे दिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की जांच की गई। ईवीएम की जांच प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। दिल्ली और लखनऊ से निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परिसर में जांच कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।ईवीएम
और वीवीपैट की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों को वेयरहाउस परिसर में निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि जांच कार्य के दौरान व्यवस्था बनी रहे। जिलाधिकारी ने एफएलसी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एफएलसी को पूरी पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट के भंडारण, सुरक्षा व रखरखाव की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के मैनुअल के अनुसार की जा रही है।


