Maharajganj News: 13 को होगा सभासद पद के उपचुनाव का मतदान
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या-07 शिवनगर के रिक्त

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या-07 शिवनगर के रिक्त सदस्य पद पर उप निर्वाचन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर को प्रातः 7.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक मतदान कराया जाएगा।मतदान के लिए प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर कुल 3,097 मतदाता, जिसमें 1,620 पुरुष एवं 1,477 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान पार्टियां 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11.00 बजे तहसील मुख्यालय सदर से रवाना होंगी। मतदान के बाद सील मतपेटियां तहसील मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में जमा की जाएंगी। मतगणना 15 अक्टूबर को प्रातः 8.00 बजे से तहसील मुख्यालय सदर में होगी।
निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार को जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।


