Maharajganj News: कोतवाली के पास कुत्तों का आतंक, तीन घंटे में 20 को काटा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में गुरुवार को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कोतवाली के पास कुत्तों ने 20 लोगों को काट लिया। सभी पीड़ितों ने ट्रॉमा सेंटर में एंटी रैबिज वैक्सीन की पहली डोज ली। डॉक्टर ने शेष तीन डोज समय पर लेने की सलाह दी। नगर पालिका ने छुट्टा कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण कराने की बात कही है।

Maharajganj News: कोतवाली के पास कुत्तों का आतंक, तीन घंटे में 20 को काटा

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिम्मेदारों की लापरवाही शहरवासियों के साथ राहगीरों पर भारी पड़ गई है। शहर में मुख्य चौराहा और नगर पालिका कार्यालय के पास कोतवाली के सामने तीन घंटे के अंदर कुत्तों ने 20 लोगों को काट लिया। इससे शहरवासियों में दहशत हो गई है। इन सभी डाग बाइट पीड़ितों ने ट्रॉमा सेंटर में एंटी रैबिज वैक्सीन का पहला डोज लिया है। नगर पालिका परिषद महराजगंज में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। शहर के मुख्य चौराहों के साथ वार्डों में हर समय कुत्तों को झुंड लोगों पर हमला बोल रहे हैं। गुरूवार की अपराह्न दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कोतवाली के पास कुत्तों ने एक-एक कर 20 लोगों को दौड़ाकर काट लिया। ये सभी पीड़ित जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और एंटी रैबिज वैक्सीन का पहला डोज लिया।

शहर में कुत्तों के हमलों से दहशत

डाक्टर ने पीड़ितों को जिला अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में समय-समय पर पहुंचकर एआरवी का सभी चार डोज लेने की सलाह दी है। शहरवासी सत्येंद्र ने बताया कि शहर के हर चौराहों से लेकर वार्ड की गलियों में कुत्तों का झुंड हैं। कुत्तों की आतंक से घर से सड़क पर जाने में डर लगता है। कुत्तों के चलते बच्चों को साथ लेकर स्कूल जाना पड़ता है। कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। राजेश ने बताया कि सड़कों के अलावा कुत्तों का झुंड जिला अस्पताल, दुर्गा मंदिर और स्कूलों के पास मंडरा रहे हैं। ऐसे में शहरवाही घर से लेकर कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

पीड़ितों को चार डोज लेने की सलाह

ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे सभी 20 डाग बाइट पीड़ितों को एआरवी की पहली डोज दे दिया गया है। अन्य तीन डोज ओपीडी के इंजेक्शन रूम में लेने की सलाह दी गई है। रैबिज से बचने के लिए एआरवी की चार डोज समय पर लेना जरूरी है।

छुट्टा कुत्तों को पकड़ने की तैयारी

नगरपालिका के ईओ आलोक कुमार ने बताया कि कुत्तों को पड़कर एनीमल बर्थ सेंटर में सुरक्षित किया जाएगा। बधियाकरण कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से बात की गई है। बहुत जल्द शहर छुट्टा कुत्तों से मुक्त हो जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कोतवाली के पास कितने लोगों को कुत्तों ने काटा?−
तीन घंटे के अंदर कुत्तों ने 20 लोगों को काटा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: कोतवाली के पास कुत्तों का आतंक, तीन घंटे में 20 को काटा