Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj District Tops in Stubble Burning Incidents Despite Supreme Court Orders
पराली जलाने में महराजगंज सबसे आगे, डीएम ने संभाली कमान

पराली जलाने में महराजगंज सबसे आगे, डीएम ने संभाली कमान

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज जिले में सुप्रीम कोर्ट और शासन के आदेशों के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में 61 घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यह जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पराली जलाने से वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।

Sat, 15 Nov 2025 11:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुप्रीम कोर्ट व शासन के आदेश के बाद भी जिले में पराली जलाने की घटना पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। सैटेलाइट से जारी आंकड़े में गुरुवार को जिले में पराली जलाने की 61 घटनाएं सामने आई। इस आंकड़े के साथ पूरे प्रदेश में पराली जलाने के मामले में महराजगंज जिला नंबर वन पर पहुंच गया। स्थिति यह है कि पराली जलाने से रोकने के लिए डीएम को कमान संभालनी पड़ रही है। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा कर्मियों को पराली को आग से जलाने से रोकने के लिए लगा दिया गया है। आंकड़े के अनुसार बीते 15 सितंबर से 13 नवंबर तक जिले में पराली जलाने के मामले में महराजगंज शुरू से ही शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवधि में कुल 178 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। यह संख्या प्रदेश में शीर्ष पर बना है। 13 नवंबर को एक साथ जिले में 61 स्थानों पर पराली जाने की घटना को सैटेलाइट ने ट्रैक किया। महराजगंज को छोड़ प्रदेश के केवल सात जिलों में पराली जाने की घटना दहाई के आंकड़े में पहुंच पाई है। गोरखपुर पराली जलाने में 18 घटना के साथ दूसरे स्थान पर है। गोरखपुर की तुलना में महराजगंज जिले में तीन गुना से अधिक पराली जलाने की घटना सामने आई है। देवरिया में 12, जालौन में 11, झांसी में 12, कानपुर देहात में 13 व सिद्धार्थनगर में पराली जलाने की 13 घटना सामने आई है। हैरत वाली बात यह है कि जिला मुख्यालय से कुछ किमी दूर सदर तहसील के कई गांव के सिवान पराली जलाने से धधक रहे हैं। पराली की धुआं से जहरीली हुई जिले की हवा जिले में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं ने वायु गुणवत्ता सूचकांक को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। वर्तमान में पीएम 2.5 का स्तर 75 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर है। यह आंकड़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुरक्षित मानक 25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से तीन गुना अधिक है। पराली जलाने से निकलने वाले धुआं व महीन कण हवा में मिलकर स्मॉग बनाते हैं। पराली जलाने पर दो के विरुद्ध कार्रवाई घुघली पुलिस ने दो व्यक्तियों को पराली जलाते हुए पकड़ा गया। उनका चालान कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में खेतों में पराली जलाते हुए पकड़े गए लोगों में मारकंडेय पटेल निवासी परसागिदही तथा बबलू सिंह निवासी हरखी टोला जनकपुर शामिल हैं।