नॉक आउट मेन बालिका खिलाडियों ने दिखाया दमखम
Maharajganj News - महराजगंज में जिला ओलंपिक संघ द्वारा दो दिवसीय महिला वालीबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। पहले दिन 5 हैंडबॉल, 4 वॉलीबॉल और 4 कबड्डी टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन शिरोमणि दूबे ने किया।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम जिला ओलंपिक संघ महराजगंज के तत्वावधान में जिला स्टेडियम में दो दिवसीय महिला वालीबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी का नॉकआउट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं ओलंपिक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव द्वारा किया गया।प्रतियोेगिता के पहले दिन हैंडबॉल की 5 टीम, वॉलीबॉल की 4 टीम और कबड्डी की 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों में बालिका खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का संचालन ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव सचिव शिरोमणि दूबे ने किया। शुभारंभ सत्र के अवसर पर विशिष्ट अतिथि फिजिशियन डॉ. तरन्नुम सुल्ताना, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी उपस्थित रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं जिला ओलम्पिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एबी त्रिपाठी द्वारा किया गया।इसके बाद ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने खेल के संपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों का उत्सवर्धन पूर्व ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह एवं ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश तिवारी, रोहित दीक्षित, निर्णायक गोरख गुप्ता, विनोद गुप्ता, एनुअल सिद्दीकी, आशिफ इकबाल अहमद, अजीत निषाद, फैजल खान, खेल शिक्षिका ममता यादव, प्रियंका त्रिपाठी, दीनू पटेल, मीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


