
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में महराजगंज को मिला दूसरा स्थान
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिला को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिला को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले महीने जिले की रैंकिंग में गिरावट आई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन वाले विभागों को लताड़ लगाई थी और सीडीओ व एडीएम ने विभागवार समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन करने का निर्देश दिया था। राजस्व और विकास की विभिन्न परियोजनाओं में सुधार करते हुए जिले में सीएम डैशबोर्ड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि विगत माह में जनपद का रैंक आठवां था। जनपद को विकास के अधीन आने वाली कुल 78 योजनाओं/परियोजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए जनपद को 51 योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त हुआ जबकि पांच योजनाओं/परियोजनाओं में बी. ग्रेड प्राप्त हुआ।

तीन परियोजनाओं में सी. ग्रेड प्राप्त हुआ। विकास परियोजनाओं में किसी भी परियोजना में जनपद को डी. ग्रेड नहीं प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व के अधीन आने वाली कुल 31 योजनाओं/परियोजनाओं में जनपद को ए ग्रेड प्राप्त हुआ। जबकि 08 में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। 02- योजनाओं में सी और डी ग्रेड प्राप्त हुआ। पिछले माह खराब प्रदर्शन पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्टीकरण भी जारी किया गया था। उन्होंने सीडीओ और एडीएम को विभागवार समीक्षा कर योजनाओं में जनपद की प्रगति को सुधारने का निर्देश दिया था। सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद की रैंकिंग सुधरने और विकास में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं जनपद के प्रदर्शन में सुधार पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड में दूसरा स्थान मिलना प्रदर्शित करता है कि जनपद के अधिकारी और कर्मचारी शासन की योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप धरातल पर क्रियान्वित कर रहे हैं। सीडीओ अनुराज जैन कहा कि एक बार पुनः जनपद को विकास में प्रथम स्थान और समग्र रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




