ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहराजगंज शहर को जलजमाव और टूटी सड़कों से मिलेगी मुक्ति

महराजगंज शहर को जलजमाव और टूटी सड़कों से मिलेगी मुक्ति

महराजगंज। निज संवाददाता शहरवासियों को बहुत जल्द जलजमाव, टूटी सड़कों और बांस-बल्ली के सहारे...

महराजगंज शहर को जलजमाव और टूटी सड़कों से मिलेगी मुक्ति
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजSun, 01 Aug 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज। निज संवाददाता

शहरवासियों को बहुत जल्द जलजमाव, टूटी सड़कों और बांस-बल्ली के सहारे झूल रहे बिजली के तारों से निजात मिल जाएगी। शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में जल निकासी, सड़क निर्माण व मानक के अनुरूप बिजली के पोल लगाने का प्रस्ताव पास हो गया। इतना ही नहीं मऊपाकड़ में बाजार के चलते लग रहे जाम की भी समस्या दूर हो जाएगी। सदन ने नगर पालिका की मंडी में बाजार लगाने का प्रस्ताव पास किया है।

नगरपालिका सभागार में शनिवार को चेयरमैन कृष्णगोपाल जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। प्रधान लिपिक मु. शमीम खां ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि पढ़कर बैठक की शुरुआत की। इसके बाद राजीवनगर वार्ड के सभासद डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ल ने कहा कि बारिश के कारण पूरे शहर में जलजमाव की समस्या है। इससे वार्डवासियों को काफी परेशानी हो रही है। टूटी सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। बांस-बल्ली के सहारे लटके बिजली के तारों के मकड़जाल से हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इस पर सदन ने जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने व टूटी सड़कों की मरम्मत और मानक के अनुसार बिजली पोल लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया। इसके बाद कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता, डम्पिंग ग्राउंड के पास गाटा संख्या-365 का विनिमय करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। सभासद धर्मा देवी के प्रस्ताव पर मऊपाकड़ बाजार को नगर पालिका की मंडी चौक रोड पर स्थापित करने का प्रस्ताव पास हो गया। सभासद लालजी गुप्ता के प्रस्ताव पर सिविल लाइंस में जलनिकासी के लिए साइफन बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। वर्मी कम्पोस्ट के लिए एग्रीमेंट कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभासद रामबेलास यादव, गामा प्रसाद, राघवेंद्र मिश्र, मुरली मनोहर, रीता यादव, शत्रुधन, रामप्रीत, हीरमती, राजकुमार, अनिल वर्मा, अमितेष गुप्त, राजीव कुमार, ईश्वरचंद, उर्मिला, महेंद्र, संतोष पटेल, चंद्रकला, प्रदीप गौंड़, सिनोद कुमार, मोहित मदन मद्धेशिया, आकाश श्रीवास्तव और कैशियर विनोद जायसवाल सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें